फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both BJP leaders asking money from Chinmayananda gone missing

चिन्मयानंद से पैसा मांगने वाले भाजपा के दोनों नेता गायब

Sun, 10 Nov 2019 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
Both BJP leaders asking money from Chinmayananda gone missing
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये मांगने के आरोपी जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर पहले से ही परिवार सहित घर पर नहीं हैं। अब घर के सामने खड़ी उनकी इनोवा कार भी शुक्रवार को वहां से हटा दी गई। दूसरे आरोपी भाजपा नेता अजीत सिंह भी घर से गायब हैं।
विज्ञापन


पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद हैं। उन पर आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके दोस्तों ने चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। फिरौती एक अश्लील वीडियो जारी करके मांगी गई थी, जो छात्रा ने चिन्मयानंद की मालिश करने के दौरान चश्मे में लगे कैमरे से बनाई थी। पिता ने छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने छात्रा और उसके दोस्त सचिन को राजस्थान के दौसा में पकड़ा था।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच के मुताबिक उस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर और अजीत सिंह भी दौसा में थे। डीपीएस और अजीत ने तभी चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो अपनी पेन ड्राइव में ले लिया था। इसी वीडियो को दिखाकर चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये मांगे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में डीपीएस व अजीत का नाम भी आरोपी के तौर पर दर्ज किया है। एसआईटी के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के एक दिन पहले से डीपीएस परिवार समेत घर से कहीं और चले गए है।

डीपीएस की इनोवा कार उनके घर के बाहर खड़ी रहती थी। इस इनोवा कार में डीपीएस राठौर खुद चलते हैं। शुक्रवार सुबह अचानक इनोवा डीपीएस के घर के सामने से हटा दी गई। गाड़ी कौन और कहां ले गया इसका कुछ पता नहीं चला। डीपीएस समेत पूरा परिवार पहले से ही कहीं चला गया है।

जिला सहकारी बैंक का कर्मचारी कर रहा चौकीदारी
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर के कहीं चले जाने से उनका घर खाली पड़ा है। घर की निगरानी के लिए जिला सहकारी बैंक का एक कर्मचारी लगा है। बातचीत करने पर कर्मचारी ने अपना नाम, पता बताने से इनकार कर दिया। उसका जवाब था- हम कहीं भी रहें किसी को क्या मतलब।


भाजपा के झंडा लगी गाड़ी से आए लोग करते हैं निगरानी
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर के घर की निगरानी लगातार जारी है। भाजपा का झंडा लगी कार या बाइक डीपीएस राठौर के घर के पास घंटों खड़ी रहती है। इस कार या बाइक पर सवार लोग आपस में बातचीत करते हुए डीपीएस के घर की निगरानी करते हैं। किसी और से बातचीत नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed