फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ayodhya

50 हजार वालंटियर की रही सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

Sun, 10 Nov 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
बरेली। अयोध्या मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाए रखी। बरेली जोन में डिजिटल वालंटियर प्रतिनिधियों का सहयोग लिया गया और लगभग हर सोशल मीडिया ग्रुप में चल रहे संवेदनशील पोस्ट की निगरानी की गई। सरकारी कर्मचारियों, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान आदि को भी पुलिस वालंटियर की तरह इस्तेमाल किया गया। जहां भी गड़बड़ी दिखी, वहां तुरंत ही सोशल मीडिया की आईडी को ब्लॉक कर दिया गया या उसे म्यूट कर दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अयोध्या मामले को लेकर पिछले दो दिनों मेें बरेली जोन के नौ जिलों में करीब सौ से अधिक फेसबुक एकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया। वहीं, एक दर्जन वाट्सएप ग्रुपों को म्यूट कर दिया गया। शनिवार को अयोध्या मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्टों की निगरानी को लेकर पुलिस फूलप्रूफ रणनीति के साथ आगे बढ़ी। सोशल साइट्स की निगरानी कई चरणों में की गई। बरेली जोन मेें वाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय करीब 15 हजार से अधिक ग्रुपों में पुलिस के 50 हजार से अधिक वालंटियर नजर रखे रहे। साइबर सेल, थानों की साइबर यूनिट, साइबर सपोर्ट टीम, साइबर इंवेस्टिगेशन टीम, सोशल साइट्स मॉनीटरिंग टीम, मीडिया सेल के साथ ही सोशल मीडिया सेल के सदस्य मोर्चा संभाले रहे। इसके अलावा पुलिस मित्र, डिजिटल वॉलिंटियर, सिविल डिफेंस, पीस कमेटी के सदस्य आदि ने भी सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर पुलिस की खासी मदद की।
विज्ञापन


शनिवार तो ठीक रहा.. त्योहारों पर भी रखें नजर
डीजी ओमप्रकाश सिंह ने बरेली के एडीजी के साथ शनिवार शाम सात बजे वीडियो कॉफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने शनिवार को पुलिस द्वारा बरती गई सावधानी और चुस्त दुरुस्त व्यवस्था पर बधाई दी। हालांकि डीजी ने आगे ईद मिलादुन्नबी पर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी। एडीजी अविनाश चंद्र ने भी उन्हें व्यवस्थाओं के चुस्त दुरुस्त रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed