फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ayodhya

अयोध्या फैसलाः नॉवल्टी चौराहे पर मरीजों को पैदल जाना पड़ा जिला अस्पताल

Sun, 10 Nov 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
बरेली। अयोध्या पर फैसला आने से पहले पूरा जनमानस सकते में रहा। शुक्रवार शाम ही लोगाें ने दैनिक जरूरत की चीजें खरीद ली थीं। लोगों को डर था कि फैसला आने के बाद कहीं बाजार न बंद हो जाए। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से सन्नाटा जरूर पसरा रहा। जिला अस्पताल रोड के पहले नॉवल्टी चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। इससे जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को दिक्कत हुईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल जाने वाले अधिकतर मरीज ई-रिक्शा और टेंपो से ही पहुंचते हैं। उन्हें नॉवल्टी चौराहे पर ही रोक दिया गया। कई मरीजों के तीमारदार पुलिस से नोकझोंक करते दिखे, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। मरीजों को पैदल ही अस्पताल जाना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत सांस के रोगियों को हुई। सांस के रोगियों को नॉवल्टी चौराहे से अस्पताल तक पहुंचने में तीन से चार जगह रुककर आराम करना पड़ा। शनिवार को ओपीडी सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही थी। वहीं जिला अस्पताल रोड के किनारे कपड़ों का बड़ा बाजार है। वहां भी सन्नाटा छाया रहा। एक चौथाई दुकानें बंद रहीं तो जो खुली थी, उन पर ग्राहकाें का टोटा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed