फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ayodhya

अयोध्या मामलाः प्रतिबंध के बावजूद कई स्कूल मदरसा खुले तो दौड़े अफसर

Sun, 10 Nov 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
बरेली। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज और मदरसों को बंद करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में फोन पर सुबह यह सूचना आई कि कुछ स्कूल और मदरसा खुले हुए हैं। इस पर कंट्रोल रूम प्रभारी ने संबंधित थाने की पुलिस को निर्देश देते हुए इन्हें बंद करा दिया।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद किसी सूचना या घटना की जानकारी देने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया था शनिवार को सुबह 6.33 बजे यह शिकायत आई कि एसआरएमएस खुला हुआ है। इसके बाद कंट्रोल रूम प्रभारी एसीएम फोर्थ राजेश चंद्रा ने इसकी सूचना क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को देते हुए भोजीपुरा के एसओ को भी कार्रवाई के आदेश दिए। हालांकि बाद में पुलिस ने सूचना दी कि यह स्कूल बंद है। इसके बाद दूसरी शिकायत 8.24 बजे सेंट ज्यूस स्कूल के खुले होने की दर्ज हुई। कोतवाली के एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर स्कूल को बंद करा दिया। इसके बाद सुबह 9.30 बजे कांधरपुर से एक व्यक्ति ने शिकायत की कि शांति गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला टीचरों को रोका गया है। 11.30 बजे एक और शिकायत आई कि धौराटांडा स्थित मदरसा गुलशने रजा खुला हुआ है। इस मामले में भी कंट्रोल रूम प्रभारी ने एसओ भोजीपुरा को मदरसा बंद कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed