{"_id":"5dc71f1d8ebc3e5b7d5cc9e2","slug":"ayodhya-bareilly-news-bly3833808167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम से पल-पल की अपडेट लेते रहे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम से पल-पल की अपडेट लेते रहे एडीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शनिवार को पुलिस का पूरा महकमा चौकस दिखा। जिलों मेें निचले स्तर से लेकर जोन में एडीजी कार्यालय तक अधिकारी मुस्तैद रहे। शुक्रवार देर रात तक सभी जिलों में पुलिसिंग की समीक्षा करने के बाद शनिवार सुबह छह बजे ही एडीजी अविनाश चंद्र अपने कार्यालय पहुंच गए। सभी पुलिस अधिकारी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक ऑनलाइन रहे। दोपहर बाद एडीजी खुद बरेली शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। इससे पहले दोपहर तक वह इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की कमान संभाले रहे और जिलों से आने वाली हर सूचना का विश्लेषण करते रहे। इस दौरान बरेली जोन के सभी पुलिस अधीक्षक एडीजी के साथ ऑनलाइन रहे और उन्हें पल-पल की अपडेट देते रहे। एडीजी खासतौर से मुरादाबाद के संवेदनशील स्थलों की स्थिति पर नजर बनाए रहे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम लोगों ने जो धैर्य और परिपक्वता दिखाई है, वह अद्वितीय है। लोगों ने शांति बनाए रखी और कहीं भी व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। - अविनाश चंद्र, एडीजी, बरेली जोन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम लोगों ने जो धैर्य और परिपक्वता दिखाई है, वह अद्वितीय है। लोगों ने शांति बनाए रखी और कहीं भी व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। - अविनाश चंद्र, एडीजी, बरेली जोन
विज्ञापन