फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ayan in the boys category and Neha in the girls category were the fastest runners.

Bareilly News: बालक वर्ग में अयान व बालिका वर्ग में नेहा रहीं सबसे तेज धावक

Fri, 26 Sep 2025 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 26 Sep 2025 03:42 AM IST
सार

बरेली के कैंट स्थित साई स्टेडियम में पूर्वी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अयान खान और नेहा ने बालक-बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार भागीदारी दिखाई।

विज्ञापन
Ayan in the boys category and Neha in the girls category were the fastest runners.

विस्तार

बरेली। पूर्वी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को कैंट स्थित साई स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक रक्षा संपदा एनवी सत्यनारायण ने किया। इसमें बालक वर्ग में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के अयान खान व बालिका वर्ग में नेहा सबसे तेज धावक बने। प्रतियोगिता में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज, राजकीय हाई स्कूल नंदगांव, राजकीय हाई स्कूल तालगौटिया, जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में मो. अयान प्रथम, दीवेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में दीवेंद्र पहले, सुधीर दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में देवेंद्र अव्वल रहे। वहीं प्रेम दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में मान सिंह प्रथम, दीवेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 100 मीटर दौड़ में अंकित यादव पहले, स्पर्श दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में स्पर्श मौर्य ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में योगेश कुमार ने बाजी मारी, स्पर्श दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अर्पण अव्वल रहे। अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अरुण ने पहला, शिवांग ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में शिवांग पहले, अरुण दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में विकास, जुबैर ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान अपने नाम किया। लंबी कूद में जुबैर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


वहीं बालिका वर्ग के अंडर-14 में 100 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम, अदिती ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में खुशबू, पायल ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में खुशबू पहले व अवनी दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में भी खुशबू अव्वल रहीं। अंडर-17 100 मीटर दौड़ में शिखा पहले, सुमनलता दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में स्वाति ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय स्थान अपने नाम किया। 400 मीटर दौड़ में शिखा पहले और ज्योति दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में ज्योति ने बाजी मारी। वहीं अंडर-19 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में जया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीआईसी ओपी राय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, सुभाष मौर्य, कमल तिवारी, संदेश राठौर, श्रीधर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed