{"_id":"602c185e8ebc3ee97520092e","slug":"awards-given-to-winners-announced-the-results-of-the-sports-competition-bareilly-news-bly4374627157","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता के नतीजे घोषित विजेताओं को दिए गए पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता के नतीजे घोषित विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस पर हुई थीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस पर 12 से 14 फरवरी तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के नतीजों की घोषणा के साथ मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों और टीमों को एक समारोह में पुरस्कृत भी किया गया।
टेबिल टेनिस के पुरुष वर्ग में तपन वर्मा, राजीव शंकर आनंद, दीपक उपाध्याय विजेता और डॉ. एसके गर्ग, डॉ. हरि कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्यवीर सिंह उपविजेता रहे। महिला वर्ग में डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. इरम नईम विजेता और डॉ. तृप्ति खरे व डॉ. अंजू उपविजेता रहीं। बैडमिंटन के महिला वर्ग में डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. हेमा वर्मा विजेता और पुष्पा और तृप्ति खरे उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग में सैय्यद मोहम्मद शकील, हितेश तिक्खा, पंकज मधुकर, कमल सिंह विजेता और डॉ. जेएन मौर्या, डॉ. विनय ऋषिवाल, डॉ. पंकज राय, डॉ. प्रवीण तिवारी उपविजेता रहे। म्युजिकल चेयर में तृप्ति खरे, डॉ. इरम नईम, आशा देवी को विजेता घोषित किया गाया।
सौ मीटर दौड़ के 50 साल से कम आयु वर्ग में संजीव कुमार, डॉ. विमल कुमार, आदित्य, 50 साल से अधिक आयु वर्ग में राजमणि, ब्रजपाल, जगत देव, दो सौ मीटर दौड़ में 50 आयु वर्ग से कम में डॉ. विमल कुमार, संतोष कुमार, डॉ. रश्मि रंजन, 50 आयु वर्ग से अधिक में ब्रजपाल, राजमणि, जगत देव प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।