बरेली। कोरोना महामारी के दौरान आयुष विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों ने गांवों और शहर के विभिन्न इलाकों मेें शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं। इन सभी को शुक्रवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में आयोजित समारोह में कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया।
आयुर्वेद एवं यूनानी फैकल्टी के डीन प्रो. डीके मौर्य और एक निजी फार्मेसी संगठन ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें कोरोना काल में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया। इनमें डॉ. अतुल कुमार, डॉ. प्रेमप्रकाश गंगवार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. रविंद्र सागर, डॉ. शांतुल गुप्ता, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. उजमा, डॉ. रिंकी, डॉ. मधु, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. सीमा सचान, उमेश लवानिया, चंद्रमोहन, शिखा सक्सेना, संजय सोनी, श्याम नारायण, उदयभान, दयाशंकर, अशोक सिंह, राज संगीता मैसी, ज्ञानेंद्र, राजकुमार आदि शामिल रहे। इसके अलावा बीएएमएस तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली प्रज्ञा चौरसिया, द्वितीय वर्ष में श्रेया कुलश्रेष्ठ, प्रथम वर्ष में प्रज्ञा वर्मा को एकेडमिक अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। ब्यूरो