{"_id":"67b2498d0f9d7225480f509d","slug":"awaiting-budget-for-drain-construction-in-bhojipura-industrial-area-bareilly-news-c-4-bly1015-582373-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए बजट का इंतजार
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा के गांव पीपलसाना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नाले के लिए 29.55 लाख रुपये का एस्टीमेट बना लेकिन बजट नहीं आया। इसके चलते यहां जलनिकासी का इंतजाम नहीं हो सका है।
यह मुद्दा बार-बार जिला और मंडल स्तर की उद्योग बंधु की बैठक में उठता है। मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने उद्योग विभाग के मुख्यालय को एस्टीमेट भेजा है। भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि जब से औद्योगिक क्षेत्र बना है तब से जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया।
पिछली बैठक में बताया गया था कि फरवरी में वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी लेकिन अभी ऐसा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि जल निकासी न होने से 70 उद्योग और यहां काम करने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। ब्यूरो