फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Avoid cramming... practice by writing, give the exam stress free.

Bareilly News: रटने से बचें... लिखकर करें अभ्यास, तनावमुक्त होकर दें परीक्षा

Mon, 12 Feb 2024 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 12 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Avoid cramming... practice by writing, give the exam stress free.
बरेली। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के दबाव में हैं। तनाव उन पर हावी हो रहा है। हमारे हेल्प लाइन नंबर पर भी परीक्षार्थियों की ओर से कुछ ऐसे ही सवाल आए हैं। पैनल विशेषज्ञ अवनीश यादव ने बताया कि बिल्कुल भी तनाव न लें। रटने से बचें। लिखकर अभ्यास करें। इससे आपकी तैयारी और बेहतर होगी। परीक्षा के दौरान तनाव हो जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस पर पार पाकर ही आप अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। गणित के सूत्रों को याद करने के बजाय लिखकर समझें। इससे आपको काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

----
सवाल : भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल्स में दिक्कत हो रही है। इसे कैसे तैयार करें? - देशांक गंगवार, इंटरमीडिएट
जवाब : फार्मूला अच्छी तरह समझते हुए तैयारी करें। सूत्रों पर मजबूत पकड़ के लिए उनका नियमित अभ्यास जरूरी है। न्यूमेरिकल्स को हल करते वक्त सूत्र को ठीक से देखिए या लिखकर समझने का प्रयास करिए।
विज्ञापन


सवाल : अगर कॉन्सेप्ट पता है और किताबी उत्तर नहीं आता तो उसे अपने शब्दों में कैसे लिख सकते हैं? - अथर्व, इंटरमीडिएट
जवाब : प्रश्नपत्र में सिर्फ कॉन्सेप्ट ही पूछा जाता है। हालांकि, किताबी भाषा थोड़ी अलग होती है, लेकिन फिर भी अगर कॉन्सेप्ट पता है तो अपनी भाषा में उत्तर लिखने पर भी अच्छे अंक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : सामाजिक विज्ञान में सन याद करने के लिए कोई आसान ट्रिक हो सकती है। - नीलेश, हाईस्कूल
जवाब : इसे तैयार करने का बेहतर तरीका यह है कि एक चार्ट पर शासक और उसका कार्यकाल लिखें। दिमाग में इसकी तस्वीर बिठाने पर यह याद हो जाएगा।

सवाल : जैसे-जैसे पेपर पास आ रहे हैं, तनाव होेने लगा है। इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए? - मीरा, हाईस्कूल
जवाब : परीक्षा को दिमाग पर हावी न होने दें। इसे सामान्य प्रक्रिया मानकर चलें। बेहतर दिनचर्या बनाकर उसमें पढ़ाई, व्यायाम, और अन्य जरूरी चीजों को भी शामिल करें। हर चीज के लिए समय निकालें और हल्की डाइट लें।
सवाल : गणित में बेहतर अंक हासिल करने के लिए क्या पढ़ना जरूरी है? - नित्यांशी, इंटरमीडिएट
जवाब : इंटरमीडिएट में कैलकुलस, डिफरेंशिएशन, इंटीग्रेशन, प्रॉबेबिलिटी, लीनियर प्रोग्रामिंग और अलजेब्रा का अच्छी तरह अभ्यास करें। परीक्षा की दृष्टि से ये टॉपिक काफी महत्वपूर्ण हैं।
सवाल : हिंदी में किन टॉपिक पर निबंध तैयार करना चाहिए? - आदित्य, हाईस्कूल
जवाब : स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, मेरा प्रिय कवि, साहित्य समाज का दर्पण और विज्ञान में तकनीकी का विकास आदि विषय महत्वपूर्ण हैं। इनका अच्छी तरह अभ्यास करें।

सवाल : गणित में सूत्र बार-बार भूल जाते हैं। इसे कैसे तैयार करें? - नियति, हाईस्कूल
जवाब : गणित के सूत्र रटकर याद नहीं होंगे। यह लगातार अभ्यास से ही समझ में आएंगे। ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का अभ्यास करें। इसी से सूत्रों का अभ्यास होगा। जो सूत्र आप बार-बार भूल रही हैं, उसे लिखकर अपने पास रख लें। एक या दो बार देखने पर याद हो जाएगा।


सवाल : मॉडल पेपर सॉल्व करते-करते नींद आने लगती है, क्या मुख्य परीक्षा में भी इसका असर पड़ सकता है? - अथर्व, इंटरमीडिएट
जवाब : मॉडल पेपर सॉल्व करते वक्त नींद आने का परीक्षा से कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन दिन में सोने की आदत परीक्षा की दृष्टि से गलत है। नींद के प्रबंधन का सबसे बेहतर तरीका यह है कि कम से कम सात घंटे की नींद जरूर लें। मेज-कुर्सी पर बैठकर पढ़ें और नींद या थकान महसूस होने पर थोड़ा टहल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed