फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Avadh-Assam Express stopped by putting emergency brakes in roja junction

यूपी: ट्रैक पार करते समय महिला का पैर फंसा, आ गई अवध-असम एक्सप्रेस और फिर...

Wed, 21 Nov 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 21 Nov 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
Avadh-Assam Express stopped by putting emergency brakes in  roja junction
बरेली के रोजा में अप अवध-असम एक्सप्रेस को बुधवार सुबह रोजा जंक्शन पर अचानक इमरजेंसी ब्रेक लेना पड़ा। इससे यात्रियों को झटका लगा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री हैरत में पड़ गए। दरअसल, रेल ट्रैक पर एक महिला को पड़ा देखकर लोको पायलट ने यह सूझबूझ दिखाई। इससे महिला की जान बच गई। 
विज्ञापन


बरेली-बनारस एक्सप्रेस से विमला देवी पत्नी महेंद्र गुप्ता सफर कर रही थीं। वह लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाली अपनी बेटी के पास जा रही थीं। ट्रेन के रोजा पहुंचने पर विमला देवी पानी लेने नीचे उतर गईं। 
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रेन चली गई। ट्रेन के डिपार्चर के बाद विमला देवी ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रही थीं। ट्रैक पार करते समय उनके पैर में मोच आ गई और वह पटरी पर ही गिर गईं। इसी दौरान 5910 अवध-असम एक्सप्रेस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट ने ट्रैक पर महिला को पड़ा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही जीआरपी पोस्ट प्रभारी बलजीत यादव फोर्स के साथ पहुंचे। महिला को ट्रैक से उठाने के बाद चौकी पर लाया गया। उन्होंने जीआरपी को पूरी बात बताई। बाद में विमला देवी को जीआरपी ने जम्मूतवी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना कर दिया। 
 

प्वाइंट फेल, दो घंटे रोजा में खड़ी रही दुर्गयानी एक्सप्रेस

अप लाइन पर पंडित राम प्रसाद बिस्लिम स्टेशन के पास प्वाइंट फेल होने से ट्रेनों का संचालन करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा। अप दुर्गयानी एक्सप्रेस को रोजा में खड़ा रखा गया। रात करीब 1:55 बजे प्वाइंट दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद संचालन सामान्य हुआ। 

मंगलवार रात करीब 11:41 बजे अप 12358 दुर्गयानी एक्सप्रेस रोजा पहुंची थी। ट्रेन यहां से छूटने वाली थी कि पावर केबिन को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन के पास प्वाइंट फेल होने की जानकारी मिली। 

ट्रेन को रोजा में ही रोक दिया गया। समय रहते इंजीनियरिंग विभाग ने प्वाइंट को दुरुस्त किया। करीब दो घंटे के बाद रात 1:55 बजे दुर्गयानी एक्सप्रेस को रोजा से आगे रवाना किया जा सका। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुर्गयानी एक्सप्रेस के पीछे आ रहीं ट्रेनें भी प्वाइंट फेल होने की वजह से प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed