फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Automobile sector picks up pace during Navratri, electronics market also shines

Bareilly News: नवरात्र पर ऑटोमोबाइल सेक्टर भर रहा रफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी आई चमक

Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Automobile sector picks up pace during Navratri, electronics market also shines
बरेली। नवरात्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर पर मां की कृपा बरसने लगी है। पहले ही दिन बृहस्पतिवार को 112 कारों और 250 बाइकों की डिलीवरी हुई। वाहन कारोबारियों के मुताबिक, नवरात्र में ज्यादातर वाहनों की बुकिंग ही होगी। आखिरी दिन ग्राहक डिलीवरी लेंगे।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, पिछले नवरात्र और त्योहारी सीजन में करीब 80 करोड़ के चार पहिया और 16 करोड़ के दोपहिया वाहन बिके थे। हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्र में खरीदारी शुभ होती है। इसलिए इस बार बिक्री में करीब 20 फीसदी उछाल की उम्मीद है। इधर, सहालग में उपहार देने के लिए भी लोग बाइकों और कारों की बुकिंग करा रहे हैं। नवरात्र में कार के कारोबार में 20 करोड़ और मोटरसाइकिल के बाजार में पांच करोड़ रुपये बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन

वाहन कारोबारी अल्पित अग्रवाल के मुताबिक, नवरात्र में करीब पांच सौ कारों और डेढ़ हजार बाइकों की बिक्री होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को शोरूम से 22 कारों की डिलीवरी दी गई। नवरात्र पर ऑफर भी हैं, इससे खरीदारी शुभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद पर डिलीवरी के लिए भी करा रखी है बुकिंग
वाहन कारोबारी अमित मनोहर के मुताबिक, ईद पर भी डिलीवरी के लिए वाहनों की बुकिंग हुई हैं। नवरात्र के दिनों में ही ईद होने से इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में चार चांद लगने की उम्मीद है। ईद के लिए जिले के अलग-अलग शोरूम पर बुकिंग हैं। एसयूवी मॉडल की मिडिल रेंज यानी दस से 15 लाख और हाई रेंज यानी 20 लाख से अधिक कीमत वाली कारों की ज्यादातर बुकिंग हो रही है।


इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी बढ़त के आसार
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी नीरज अरोरा के मुताबिक, नवरात्र और ईद पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। विभिन्न ब्रांड और रेंज के एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी स्मार्ट टीवी व अन्य उपकरणों की खरीद पर अतिरिक्त छूट या वारंटी अवधि बढ़ाए जाने का विकल्प है। कारोबार में 30 फीसदी बढ़त की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed