फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auto rams into parked truck from behind, four injured including driver

Bareilly News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ऑटो, चालक सहित चार घायल

Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Auto rams into parked truck from behind, four injured including driver
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक में पीछे से ऑटो घुस गया। ऑटो में सवार लगभग छह सवारियों में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने गंभीर घायल ऑटो चालक को बरेली के निजी अस्पताल में भेजा। वहीं, अन्य घायलों को सीएचसी में भेजा। दिल्ली से बहराइच जा रहा ट्रक फरीदपुर क्षेत्र में टोल प्लाजा के समीप सड़क के किनारे खड़ा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बरेली की तरफ से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से घुस गया। इसमें चालक गंभीर घायल हो गया। ऑटो सवार यात्रियों में दो लोग चोटिल हो गए। संवाद
विज्ञापन

--
नौवीं का छात्र डीसीएम की टक्कर से गंभीर घायल
भमोरा। स्कूल से घर जा रहे छात्र को सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। ग्राम भुड़िया निवासी आर्यन जो देवचरा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र है। शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर घर आ रहा था। तभी बरेली-बदायूं रोड पर देवचरा स्थित पंचायत घर के समीप सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज डीसीएम को कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed