{"_id":"58695a124f1c1b7675eef8d2","slug":"auto-racing-will-permit-countryside-town-close","type":"story","status":"publish","title_hn":" देहात परमिट से शहर में दौड़ रहे ऑटो होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात परमिट से शहर में दौड़ रहे ऑटो होंगे बंद
बरेली
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार से ज्यादा देहात के परमिट पर ऑटो और टेंपो शहर में फर्राटा भर रहे हैं। इससे अतिक्रमण और जाम बढ़ रहा है। यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे ऐसे माफियाआें को चिह्नित कर लिया गया है। इन्हें शहर से खदेड़ने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनाें का परमिट भी रद होगा। परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस से भी सहयोग मांगा है।
देहात के परमिट पर पीले वाहन को हरे रंग में पोतकर शहर में नियोजित तरीके से ऑटो दौड़ाने में परिवहन विभाग के रिटायर्ड क्लर्क रामकुमार को चिह्नित किया गया है। इसका खुलासा अमर उजाला ने किया तब विभाग नींद से जागा। आरटीओ अभी तक सिर्फ रिटायर्ड बाबू के ही देहात परमिट के 18 ऑटो चिह्नित कर पाए हैं जो हरा रंग करके शहर में चल रहे हैं। यह सूची यातायात पुलिस को भी सौंप दी गई है। इसके अलावा मौजूदा समय में तीन हजार से अधिक देहात के डीजल परमिट बांटे जा चुके हैं, जबकि इनमें आधे से अधिक ऑटो हरे रंग में शहर में ही गलत तरीके से चल रहे हैं। खुलासा होने के बाद रिटायर्ड बाबू ने अन्य नाम से दस परमिट के लिए और आवेदन कर दिए हैं।
- ऑटो यूनियन एसपी ट्रैफिक से मिले
एसपी ट्रैफिक ने अवैध ऑटो शहर से खदेड़ने के लिए चालक यूनियन से सहयोग मांगा है। रविवार को बैठक कर एसपी ओपी यादव ने ऑटो यूनियन नेताओं से कहा कि जैसे ही अवैध गाड़ियां चलती मिलें इसकी सूचना दी जाए इन्हें पकड़कर इनका परमिट निरस्त किया जाएगा। साथ ही महिलाआें से अभद्रता रोकने और चौराहाें पर जाम से निजात पाने में भी यूनियन सहयोग करेगा। इस मौके ऑटो चालक कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष अकीलुद्दीन, महासचिव गुरुदर्शन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन--
चिह्नित 18 अवैध ऑटो सीज कर परमिट रद्द करने को सूची आरटीओ व एआरटीओ प्रवर्तन, यातायात पुलिस को दे दी है। देहात के परमिट पर शहर में ऑटो चलाना अवैध है।
आरआर सोनी, आरटीओ