फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auto driver looted on the pretext of ride

‘भूत’ की तलाश में कई जगह दबिश

Sun, 23 May 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Auto driver looted on the pretext of ride
demo photo - फोटो : demo photo

बब्बन पुरवा में बवाल के दो और आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर पुलिस ने बब्वन पुरवा में बवाल के दो और आरोपी शनिवार को जेल भेज दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी फरमान उर्फ भूत की तलाश में कई जगह दबिशें दी मगर वो हाथ नहीं आया।
सुभाष नगर के बब्बन पुरवा में 16 मई की रात शराबियों की हरकत से बड़ी वारदात होते होते बच गई थी। शाम के वक्त क्रिकेट खेलने के दौरान स्कूली लड़कों और शराबियों में शुरू हुआ झगड़ा रात में हिंसक रूप ले बैठा था। दोनों पक्ष के लोगों द्वारा एकदूसरे के घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले पीड़ित पक्ष के विशाल ठाकुर की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद वीडियो फुटेज के आधार पर फरमान उर्फ भूत पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज कर लिया था। विशाल पक्ष के समर्थन में शुक्रवार को कुछ हिंदूवादी संगठनों ने थाने में हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने फरमान पक्ष के शाहिद उर्फ भूरा और अहसान को शनिवार को जेल भेज दिया। एक आरोपी सकावत उर्फ पेटू को तीन दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस फरमान उर्फ भूत की गिरफ्तारी को हाथपैर मार रही है। इसके बाद विशाल पक्ष के उन लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है जो वीडियो फुटेज में हंगामा और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed