{"_id":"60a94d558ebc3e1156262d91","slug":"auto-driver-looted-on-the-pretext-of-ride-bareilly-news-bly4473487192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी के बहाने बुलाकर ऑटो ड्राइवर को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी के बहाने बुलाकर ऑटो ड्राइवर को लूटा
विज्ञापन
पीड़ित आटो ड्राइवर सनी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आरोपी ने खुद को सिपाही बताया, सेटेलाइट बस स्टैंड पर वारदात मगर पुलिस ने नहीं सुनी
विज्ञापन
बरेली। मुंशी नगर निवासी ऑटो ड्राइवर को सेेटेलाइट स्टैंड से थोड़ा आगे ले जाकर लूट लिया गया। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत देकर लूट का आरोप लगाया। कहा कि सवारी के बहाने सेटेलाइट अड्डे से आगे बुलाकर उसकी जेब से 1100 रुपये लूट लिए गए। एक आरोपी ने धमकाया कि वह पुलिस में है। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता।
बारादरी थाने के मुंशी नगर के पास रहने वाले ऑटो चालक सनी ने बताया कि 19 मई को दोपहर दो बजे दूसरे ऑटो ड्राइवर की कॉल आई कि एक सवारी को भुता ले जाना है। सनी ने एक घंटे में पहुंचने की बात कही। जब वह सेटेलाइट पहुंचा तो परिचित ड्राइवर ने थोड़ा आगे चलने को कहा। कुछ दूर चलने पर नकटिया के पास उसे तीन चार लोग खड़े मिले। इन लोगों ने उससे पूछा कि रौनक कहां है। जब सनी ने रौनक नाम के शख्स की जानकारी से इंकार किया तो इन्होंने तमंचा निकाल लिया और 11 सो रुपये जेब से निकाल लिए। इनमें से एक ने खुद को पुलिस वाला बताया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित बारादरी थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी तहरीर तक नहीं ली।