{"_id":"60f5ca688ebc3e6d7a2c7ac1","slug":"auto-driver-dies-in-road-accident-bareilly-news-bly4536291166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
सौरभ मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात भर तलाशते रहे परिजन, सुबह मौत की मिली सूचना
विज्ञापन
इकलौता बेटा था मृतक, परिवार में मचा कोहराम
बिथरी चैनपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नकटिया की डिफेंस कॉलोनी निवासी ऑटो चालक 35 वर्षीय सौरभ मिश्रा की मौत हो गई। परिवार वाले रात भर उन्हें तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
परिवार वालों के मुताबिक रविवार रात करीब पौने दस बजे सौरभ मिश्रा सेटेलाइट से सवारियां लेकर बिथरी चैनपुर के गांव मेहतरपुर करोड़ गया था। सवारियों को छोड़कर लौटते समय मेहतरपुर करोड़ गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और उसके नीचे दबकर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ के पिता शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि सौरभ उनका इकलौटा बेटा था। रात में सवारी लेकर जाने से पहले उसने घर वालों से बात की थी। मगर देर रात तक बेटे के घर न लौटने के कारण वे लोग परेशान हो गए और उसे रात भर तलाश करते रहे। सेटेलाइट, श्यामगंज, रोडवेज, बरेली जंक्शन समेत कई जगह तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनके फोन पर लगातार घंटी जा रही थी लेकिन फोन भी नहीं उठा। फिर सोमवार को सुबह करीब आठ बजे बिथरी पुलिस ने फोन करके हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौता बेटा था मृतक, परिवार में मचा कोहराम बिथरी चैनपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नकटिया की डिफेंस कॉलोनी निवासी ऑटो चालक 35 वर्षीय सौरभ मिश्रा की मौत हो गई। परिवार वाले रात भर उन्हें तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं लगा।