फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aunt and nephew died due to e rickshaw overturning in Bareilly

बरेली में मौसी-भतीजे की मौत: परिवार के साथ गए थे मंदिर, लौटते समय ई-रिक्शा पलटा; कुछ लोग मामूली रूप से घायल

Sun, 22 Jun 2025 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Jun 2025 09:04 PM IST
सार

परिवार दर्शन करके लौट रहा था उस वक्त यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची बिशारतगंज थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन थाने में खड़ा करा लिया है।

विज्ञापन
Aunt and nephew died due to e rickshaw overturning in Bareilly
भतीजा और मौसी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनौना गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय सड़क हादसे में हरदोई निवासी महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग भी आंशिक रूप से घायल हुए।

विज्ञापन

फर्रुखाबाद निवासी शिवम तिवारी ने बताया कि वह अपनी बहन ललिता, ललिता के दो साल के बेटे मोक्ष, दूसरी बहन 34 वर्षीय शोभा व रिश्तेदार मोनू के साथ आंवला के पास मनौना खाटू श्याम मंदिर आए थे। यहां उन्होंने दर्शन किए और फिर घर वापस जाने को निकले। दर्शन कर लौटते समय सभी लोग ई-रिक्शा में सवार थे। तभी बिशारतगंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया। इससे शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। ललिता के बेटे मोक्ष को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां मोक्ष ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य लोग भी आंशिक घायल हुए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इन सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी में मायके आई थीं दोनों बहनें
हरदोई के थाना पाली के गांव गोपालपुर में ब्याही शोभा जून में बच्चों की छुट्टी के दिनों में मायके फर्रुखाबाद आई हुई थीं। शोभा की बहन ललिता फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव कुकरैल निवासी देवेंद्र को ब्याही हैं। वह भी अपने दो साल के बेटे मोक्ष को लेकर मायके आई थीं। किसी ने उन्हें खाटू श्याम के नए मंदिर मनौना धाम के बारे में बताया तो वह लोग यहां दर्शन करने चले आए। ट्रेन और बस के जरिये सफर करता परिवार मनौना पहुंचा और दर्शन करके लौटते वक्त यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची बिशारतगंज थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन थाने में खड़ा करा लिया। प्रारंभिक जांच में चालक के शराब के नशे में होने की बात पुष्ट हुई है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed