फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aunt along with her lover killed her nephew In Bareilly

UP: चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे को काट डाला... पत्नी के सामने इसलिए किया कत्ल; बरेली हत्याकांड की कहानी

Sun, 06 Jul 2025 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Jul 2025 01:27 PM IST
सार

बरेली में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला, उसके पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Aunt along with her lover killed her nephew In Bareilly
उमाकांत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली के भुता थाना इलाके के गांव म्यूड़ी कला में जमीन को लेकर हुए विवाद में चाची ने भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। सरकारी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चाची, उसके पति व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव में शनिवार शाम साढ़े सात बजे जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ। गांव निवासी चरन सिंह की पत्नी अनीता व भतीजे उमाकांत की पत्नी कांति देवी में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन


इसी दौरान उमाकांत भी मौके पर पहुंच गया। पत्नी के पक्ष में चाची से बहस करने लगा। आरोप है कि चाची अनीता ने चाकू से उमाकांत के पेट और अन्य जगहों पर वार किए। वहां मौजूद अनीता के करीबी गौरव ने भी उमाकांत को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर होने पर आसपास के ग्रामीण व परिजन आ गए। कुछ लोग उमाकांत को सीएचसी कुंआडांडा ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता व गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

गौरव से करीबी में किया संपत्ति से बेदखल
पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता लगा कि अनीता काफी दबंग है। ग्रामीणों ने यहां तक बताया कि अनीता के गौरव से संबंध हैं। अनीता के परिजनों को यह बात सही नहीं लगती है। 

 

ग्रामीणों ने बताया कि चरन सिंह के पिता लीलाधर ने बहू के आचरण की वजह से बेटे व बहू दोनों को संपत्ति से बेदखल भी कर दिया है। इसी बेदखली व जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। उमाकांत के परिजनों ने अनीता, गौरव व चरन सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 

जमीन के विवाद में महिला की भतीजे से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान महिला ने भतीजे को चाकू मार दिया। महिला का करीबी बताया जा रहा गौरव व महिला के पति भी मौके पर मौजूद व हमलावर बताए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed