{"_id":"66fb3d2bef4e7bdefc034ca4","slug":"audio-of-sangrah-amin-goes-viral-he-is-asking-for-rs-3000-per-month-bareilly-news-c-4-lko1018-492486-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संग्रह अमीन का ऑडियो वायरल, मांग रहा प्रतिमाह तीन हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संग्रह अमीन का ऑडियो वायरल, मांग रहा प्रतिमाह तीन हजार रुपये
Tue, 01 Oct 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सदर तहसील में हर दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पूर्व वायरल वीडियो में संग्रह अमीन कुलदीप सक्सेना निलंबित हो चुका है। अब वायरल हुए ऑडियो में संग्रह अमीन आरसी वापसी को लेकर किसी व्यक्ति से प्रतिमाह तीन हजार रुपये मांग रहा है।
हालांकि, ऑडियो कब का है, आरसी किस प्रकरण से संबंधित है और जिन व्यक्तियों में बातचीत हो रही है वे कौन हैं यह स्पष्ट नहीं है। इसमें संग्रह अमीन धमकी देते हुए कह रहा है कि अगर प्रतिमाह तीन हजार रुपये नहीं मिलेंगे तो जमीन नीलाम कर दी जाएगी। दूसरी ओर बताते हैं कि ये ऑडियो करीब आठ वर्ष पूर्व का है, जिसे अब वायरल किया गया है। जो रुपये मांग रहा है, सदर तहसील का संग्रह अमीन मनोज यादव है। इधर, एसडीएम सदर किसी कार्य से शहर से बाहर हैं। वापस आकर ऑडियो वायरल प्रकरण में नियमानुसार जांच, कार्रवाई की बात कही है।
कोर्ट पहुंचा था ऑडियो प्रकरण, मिली क्लीनचिट
प्रकरण पर संग्रह अमीन मनोज यादव का कहना है कि जो ऑडियो वायरल है, वह सोहनलाल नाम के व्यक्ति से बातचीत का है। आठ वर्ष पूर्व उसने तहसील टीम पर हमला किया था। उस पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिस तीन हजार रुपये बकाया लेने की बात हो रही है, नियमानुसार उसकी पर्ची कटती है। ये मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था, जिसमें कोर्ट से क्लीनचिट मिल चुकी है। जिसके दस्तावेज उनके पास हैं।