फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auction process for Oswal Sugar Mill halted

Bareilly News: ओसवाल चीनी मिल की नीलामी प्रक्रिया रुकी

Fri, 16 Oct 2026 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Auction process for Oswal Sugar Mill halted
नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल की 22 अक्तूबर को होने वाली नीलामी रुक गई है। मिल प्रबंधन इसके खिलाफ रिट दायर कर हाईकोर्ट में पहुंच गया है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज के औरंगाबाद गांव में स्थित ओसवाल चीनी मिल पर क्षेत्र के गन्ना किसानों का पिछले दो सालों का करीब 74 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों के बकाये का मिल ने भुगतान नहीं किया तो तहसील प्रशासन ने इस चीनी मिल में तालाबंदी कर मिल की बिजली भी काट दी है।
बकाया दिलाने के लिए गन्ना किसानों ने प्रदर्शन किया था। इस पर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मिल के खिलाफ आरसी जारी कर दी। आरसी जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने 22 अक्तूबर को ओसवाल चीनी मिल की नीलामी भी तय कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिल प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिला गन्ना अधिकारी हाईकोर्ट गए हुए हैं। निर्णय के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मिल ने दिया तर्क
अब मिल प्रबंधन इस नीलामी के खिलाफ हाईकोर्ट जा पहुंचा। मिल के अधिवक्ता द्वारा दायर की गई रिट में मिल के मूल्यांकन को कम आंका जाना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed