Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atul's unbeaten half-century helped Hiter 11 win by eight wickets.

Bareilly News: अतुल की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से हिटर 11 आठ विकेट से जीता

Tue, 14 Oct 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Atul's unbeaten half-century helped Hiter 11 win by eight wickets.
बरेली। ग्रामीण स्तर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम भरतौल में किया जा रहा है। इसमें सोमवार को खेले गए मुकाबलों में हिटर 11 और ट्रैंडसैटर्स ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। अतुल पटेल की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत हिटर 11 ने आठ विकेटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

दिन के पहला मुकाबला हिटर 11 और स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इसमें हिटर 11 की टीम आठ विकेटों से विजेता बनी। मुकाबले में हिटर 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्ट्राईकर्स की टीम 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। हिटर 11 की ओर से प्रयांशु और सुधीर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिटर 11 की टीम ने सात ओवरों में मात्र दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। अतुल पटेल ने 23 गेंदों पर अर्द्धशतकीय पारी खेली। स्ट्राईकर्स की ओर से सत्या ने दो विकेट लिए। अतुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला भरतौल ट्रैंडसैटर्स और भरतौल हंटर्स के बीच खेला गया। इसमें ट्रैंडसैटर्स ने आठ विकेटों से मुकाबला जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भरतौल हंटर्स की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई। अंकित ने 17 और नजीम ने 18 रन बनाए। टीम के तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए। भरतौल ट्रैंडसैटर्स की ओर से विशाल ने तीन ओवरों में चार विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैंडसैटर्स ने 5.2 ओवरों में दो विकेट खोकर, लक्ष्य को पूरा कर लिया। अमन ने 19 गेंदों पर 33 रन बनाए। ट्रैंडसैटर्स की ओर से सूरज ने दो विकेट लिए। इस दौरान रीतराम ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन सुमित सोनकर और सौरभ पटेल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed