फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted to occupy the teacher's plot, breaking the boundary wall and overthrow the gate

शिक्षक के प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, चहारदीवारी तोड़कर गेट उखाड़ ले गए दबंग

Tue, 25 Aug 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Attempted to occupy the teacher's plot, breaking the boundary wall and overthrow the gate
बरेली के जोगी नवादा क्षेत्र में गेट उखाड़ ले गए दबंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दबंगों ने एक शिक्षक के प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। चहारदीवारी तोड़कर गेट उखाड़ ले गए। निर्माण कराने पर जान से मारने और सामान उठा ले जाने की धमकी भी दी है। शिक्षक ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा ने 1999 में जोगीनवादा में प्लॉट खरीदकर उसका बैनामा कराया था। आसपास उनके भाइयों के मकान हैं। जोगीनवादा में उनके बेटे अंकुर रहते हैं, जो परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार सुबह अंकुर स्कूल चले गए। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि दबंग उनके प्लॉट की बाउंड्री तोड़कर गेट ले गए हैं। अंकुर मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाउंड्री की ईंटें और गेट गायब था। कृष्ण गोपाल का कहना है कि यह प्लॉट उन्होंने रामकृष्ण अवस्थी से खरीदा था। प्लॉट खाली देखकर एक दबंग उस पर कब्जा करना चाहता है। कृष्ण गोपाल ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कई अधिकारियों और बारादरी थाना प्रभारी को स्पीड पोस्ट से उसकी कॉपी भेजी है।
विज्ञापन

शिक्षक के प्लॉट पर कब्जे की शिकायत अभी तक थाने या मेरे पास नहीं आई है। शिकायत मिलेगी तो उसके मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोई दोषी मिलेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। - श्वेता यादव, सीओ थ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed