फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted to burn officers by kerosene, Bareilly, UP

कब्जा हटाने पहुंचे अफसरों पर केरोसिन डाल जलाने की कोशिश, वापस लौटे

Sun, 18 Aug 2019 04:01 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 18 Aug 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
Attempted to burn officers by kerosene, Bareilly, UP
लोग भड़के - फोटो : Amar Ujala

बरसोला गांव में बसे 70 परिवारों से हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को कब्जा छुड़ाने पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को ग्रामीणों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। अपना घर उजड़ता देख इन परिवारों के लोग हिंसा पर उतर आए और घरों की छत पर चढ़कर केरोसिन छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की चेतावनी दी। फिर अफसरों और पुलिसकर्मियों पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालात भांपते हुए अफसर तीन दिन का अल्टीमेटम देकर फोर्स के साथ आनन-फानन लौट गए। बाद में टीम पर केरोसिन डालने वाले सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन


मोहाना नदी से हर साल बाढ़ की कटान से गांव के गांव नदी में समा जाते हैं। इससे बेघर हुए परिवार आसपास के गांवों में शरण लेने को मजबूर होते हैं। बरसोला कला में भी करीब 50 वर्ष पहले ऐसे हालात से गुजरे परिवार बसे थे। जहां उन्होंने अपने मकान बनाए, वह जमीन मोहर्रम अली की बताई जाती है। इन लोगों से जमीन खाली कराने के हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए तहसील प्रशासन ने 13 अगस्त को 70 परिवारों को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था।

विज्ञापन

शनिवार को तहसील प्रशासन अपने साथ फोर्स और जेसीबी लेकर करीब 12 बजे गांव पहुंचा। फोर्स देखकर ये परिवार भड़क गए। ग्रामीणों ने घरों की छत पर चढ़कर केरोसिन तेल छिड़क लिया और अफसरों को घर उजाड़ने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने केरोसिन छिड़कने वाले ग्रामीणों को पकड़ने का प्रयास किया तो छत पर खड़े ग्रामीणों ने पुलिस बल पर भी केरोसिन उड़ेल दिया। इससे पुलिसकर्मियों में भी अफरातफरी मच गई। धक्का-मुक्की में महिला सिपाही बिंदु जेसीबी पर गिरने से घायल हो गई।

ग्रामीणों का विरोध देखकर प्रशासनिक अफसर भी घबरा गए। वे फोर्स लेकर बिना कब्जा हटाए ही आनन-फानन वापस हो गए। पुलिस ने सात ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है। सभी 70 परिवारों को तीन दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। 

पुर्नवास को जमीन देंगे 

ग्राम पंचायत बरसोला कला के बगिया 70 घरों के लोगों को बेदखल होने पर उन्हें पुनर्वास के लिए ग्राम पंचायत की खाली जमीन दी जाएगी। इसके लिए शासन को जानकारी देकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है- धर्मेंद्र पांडेय, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed