फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted kidnapping of a woman... Husband beaten, daughter thrown on the road

Bareilly News: महिला के अपहरण की कोशिश... पति को पीटा, बेटी को सड़क पर फेंका

Sat, 18 Apr 2026 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of a woman... Husband beaten, daughter thrown on the road
तीन माह की बेटी को दवा दिलाकर पति से साथ घर लौट रही थी महिला
विज्ञापन

बरेली। पति के साथ तीन माह की बेटी को दवा दिलाकर लौट रही महिला के अपहरण, पति को पीटने और तीन माह की बच्ची को सड़क पर फेंकने के मामले में बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के वैली चंदनपुर डोहरा रोड निवासी नीलम शर्मा ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को रात आठ बजे वह अपनी तीन माह की बेटी को दवा दिलाकर पति सूरज शर्मा के साथ घर लाैट रही थीं। रास्ते में उनके पड़ोसी अमित सिंह उर्फ गुल्लू ने सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ उनको घेर लिया। यह सभी लोग चारपहिया वाहन से थे। अमित ने उनकी तीन माह की बेटी को गोद से छीनकर सड़क पर फेंक दिया। उनके पति को बुरी तरह से पीटा और उनको चार पहिया वाहन में डालकर अपहरण की कोशिश की। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमले में उनकी बेटी और पति को गंभीर चोंटे आई हैं। इंस्पेक्टर राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed