फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to rob the Secretary of Bar Association by giving lift

Bareilly News: लिफ्ट देकर बार एसोसिएशन के सचिव से लूट की कोशिश

Wed, 02 Aug 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 02 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the Secretary of Bar Association by giving lift
बरेली। तहसील बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट चंद्रजीत मिश्रा को लिफ्ट देकर कार सवारों ने रुपये लूटने की कोशिश की। कार की चाबी खींचकर अधिवक्ता चलती हुई कार से कूद गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी निवासी अधिवक्ता चंद्रजीत मिश्रा फरीदपुर तहसील बार एसोसिएशन के सचिव हैं। वह प्रतिदिन फतेहगंज पूर्वी से फरीदपुर आते हैं। मंगलवार सुबह वह फरीदपुर आने के बाद सत्संग भवन के पास ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बरेली की ओर से एक ईको कार आई। चालक ने तहसील जाने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। कार में पहले से लोग बैठै हुए थे।
विज्ञापन

थोड़ा आगे जाने पर पहले से बैठे लोगों ने उनका बैग छीन लिया। विरोध करने पर धमकाने लगे। मौका देखकर चंद्रजीत मिश्रा ने कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद वह गेट खोलकर चलती कार से कूद गए। कार से अधिवक्ता को कूदते देख भीड़ इकठ्ठी हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगे। हड़बड़ी में वह बैग गाड़ी में ही छोड़ गए। भीड़ ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। साथी अधिवक्ताओं के साथ वह थाने पहुंचे। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि कार में नौ लोग सवार थे। चालक ही लुटेरों का सरगना लग रहा था। उन्होंने बताया कि बैग में 30 हजार रुपये रखे हुए थे। बैग छीनने के बाद आरोपियों ने उसकी चेन पर एलपी डाल दी। देर शाम अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी। पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed