{"_id":"5bdcc75cbdec2269c33c5731","slug":"attempt-to-rob-atm-in-lakhimpur-kheri-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटीएम लूटने घुसे बदमाशों के साथ अंदर पहुंचते हुए कुछ हुआ ऐसा, भागना पड़ा उल्टे पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटीएम लूटने घुसे बदमाशों के साथ अंदर पहुंचते हुए कुछ हुआ ऐसा, भागना पड़ा उल्टे पांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
एटीएम लूटने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के सीतापुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बृहस्पतिवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने लूट की कोशिश की, लेकिन सेंसर अलार्म बजने के कारण बदमाशों के मंसूबे सफल नहीं हो सके। एटीएम में छह लाख रुपये थे। एएसपी ने एटीएम का निरीक्षण किया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वाईडी कॉलेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक तिवारी ने बताया कि शाखा का एक एटीएम सीतापुर रोड पर नहर के पास लगा है। बृहस्पतिवार की रात करीब 2.45 बजे तीन बदमाश शटर काटकर अंदर दाखिल हो गए।
बदमाशों ने मशीन को काटने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच सेंसर सायरन बजने से बदमाश कैशबॉक्स काटने में सफल नहीं हुए और भाग निकले।
शाखा प्रबंधक दीपक तिवारी ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एजेंसी ने एटीएम में 10 लाख रुपये कैश भरा था। उसके बाद से शाम आठ बजे तक लोगों ने चार लाख रुपये एटीएम से निकाले।

जांच के बाद छह लाख रुपये सुरक्षित मिले हैं। आसपास के लोगों ने सायरन बजने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस से जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक दीपक तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी और कोतवाल ने शाखा प्रबंधक से घटना के बाबत जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
फुटेज में नकाब पहने दो बदमाश एटीएम के बाहर खड़े थे, जबकि एक बदमाश अंदर था। सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट ने मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। उधर एटीएम एक्सपर्ट को बुलाकर पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास कर रही है।

चोरों ने पीएनबी का एटीएम गैस कटर से काटने और कैश चोरी करने की कोशिश की है। सेंसर अलार्म बजने के कारण चोर कैश नहीं ले जा सके हैं। वारदात के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी