फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to rape a woman shopkeeper for not giving ration on credit

Bareilly News: राशन उधार न देने पर महिला दुकानदार से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 10 Jun 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman shopkeeper for not giving ration on credit
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में राशन उधार नहीं देने पर बदमाशों ने महिला दुकानदार से दुष्कर्म की कोशिश की। मारपीट कर उनका गल्ला लूट लिया। महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह 26 मई को अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी नासिर यहां आकर उधार राशन मांगने लगा। महिला ने पुराना हिसाब करने के लिए कहा तो वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद नासिर अपने साथ आसिब, मोनू, शादाब और छह अज्ञात लोगों को लेकर दुकान पर आया। सभी जबरन दुकान में घुस गए और गल्ले में रखे 2100 रुपये लूट लिए। महिला से अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

मोनू ने महिला को लात मारकर गिरा दिया और दुष्कर्म की कोशिश की। मोनू ने महिला के सीने पर तमंचा रख दिया। महिला का पति बचाने आया तो उसे भी लाठी-डंडों से मारा। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। महिला ने बताया कि नासिर के बेटे आसिब और मोनू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। एडीजी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed