फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attempt to rape a teenage girl

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 02 Nov 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
attempt to rape a teenage girl
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम गांव के लोग करवाचौथ की तैयारियों में व्यस्त थे। शाम करीब सात बजे आरोपी पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को तमंचे के बल पर धमकाकर एक घर में ले गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे देख लिया। शोर मचाकर उन्होंने दूसरे लोगों को बुला लिया। किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। ग्रामीणों से बचाकर पुलिस आरोपी को थाने ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। एक दुर्घटना में वह पैर से भी दिव्यांग हो गई। आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शिकायत न होने की वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मामले में इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाने पहुंचे ग्रामीण
आरोपी को थाने लाने के बाद पुलिस मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने लगे। सूचना पर कई ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाने पहुंच गए। उन्होंने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बच्ची की मां ने भी दुष्कर्म की कोशिश की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed