{"_id":"6832378ef2bdeff6e00958cc","slug":"attempt-to-rape-a-four-year-old-innocent-by-luring-her-with-toffee-bareilly-news-c-4-bly1015-647951-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टॉफी का लालच देकर चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टॉफी का लालच देकर चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
बिथरी चैनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने चार साल की बच्ची को टॉफी दिलवाने का लालच देकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करके परिवार पालते हैं। उनकी चार साल की बेटी घर के पास बने सरकारी शौचालय के पास खेल रही थी। परिचित मुकेश उसे टॉफी दिलवाने के बहाने अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। बच्ची के कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह उधर चले गए। ग्रामीण को देख आरोपी मुकेश मौके से भाग निकला। ग्रामीण ने बच्ची को घर पहुंचाया। बच्ची ने इशारों में अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। बच्ची के पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची बिल्कुल ठीक है, पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह नशा करता है। संवाद