{"_id":"6792b3e10db44c48c807838c","slug":"attempt-to-rape-a-five-year-old-girl-by-locking-her-in-a-room-bareilly-news-c-4-lko1064-566890-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कमरे में बंद कर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कमरे में बंद कर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने दूसरे समुदाय का युवक अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंद कर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की।
शक होने पर बच्ची के पिता पहुंच गए। उन्होंने शोर मचाकर दरवाजा खुलवाया तो बच्ची निर्वस्त्र मिली। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का निवासी दूसरे समुदाय का युवक मजदूरी करता है। बुधवार शाम के समय उसने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
बच्ची घर नहीं पहुंची तो पिता ने तलाश शुरू की। आसपास के लोगों ने बच्ची को युवक के साथ जाते देखने की बात कही। पिता आरोपी के घर पहुंचे तोदरवाजा बंद थाा। पिता को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाकर जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया।
युवक ने बच्ची के सभी कपड़े उतार दिए थे। दरवाजा खुलते ही डरी-सहमी बच्ची पिता से लिपट गई। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद