फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attempt to murder

सीएम से बधाई मांगने गए तो मार डालूंगा

Sun, 18 Oct 2015 01:24 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 18 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। संभल के असमौली इलाके के रहने वाले कथित किन्नर ने भोजीपुरा के पीपलसाना चौधरी किन्नर हाजी सलीम को फोन पर धमका दिया। उसका कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तुम बधाई मांगने के लिए गए तो जान से मार डालूंगा। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। पीपलसाना चौधरी गांव निवासी किन्नर हाजी सलीम ने भोजीपुरा थाने में तहरीर देकर कहा है कि राजेंद्री किन्नर उसकी गुरू है। जिन्होंने भोजीपुरा थाने का इलाका उसे दे रखा है। उसके इलाके में भोजीपुरा थाने के सभी गांव हैं। रविवार को मुख्यमंत्री दोहना में टोल टैक्स का और 100 फुटा रोड का उद्घाटन करने आ रहे हैं। उसका सीएम के बधाई मांगने जाने का कार्यक्रम है, लेकिन अटा कायस्थान में रहने वाली संभल के असमौली इलाके का कथित किन्नर और उसके साथी उसे धमका रहे हैं। कथित किन्नर ने फोन पर उसे बधाई मांगने जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसओ अनिल सिरोही का कहना है कि किन्नरों के बीच इलाके को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed