{"_id":"65173b2f5e3f99855600d2c4","slug":"attempt-to-make-saddam-a-hero-after-ashraf-atik-bareilly-news-c-4-bly1015-257434-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अशरफ-अतीक के बाद सद्दाम को हीरो बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अशरफ-अतीक के बाद सद्दाम को हीरो बनाने की कोशिश
Sat, 30 Sep 2023 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सद्दाम की गिरफ्तारी के वीडियो की कई रील और मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं। उस पर कार्रवाई के विरोध में कुछ खास गुर्गों ने अपनी प्रोफाइल फोटो हटाकर काली डीपी लगा ली है।
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उनके गुर्गे सद्दाम को ही अपना आका मान रहे हैं। दोनों भाइयों के समर्थक सद्दाम को हीरो बनाने की कोशिश में लगे हैं। बताया जा रहा है कि उमेशपाल हत्याकांड के बाद दोनों भाइयों के साम्राज्य को सद्दाम ही संभाल रहा था। सद्दाम के जेल जाने के बाद प्रयागराज में रहने वाले अतीकवादी सद्दाम के वीडियो के साथ भड़काऊ डायलॉग एडिट कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो में सद्दाम बिथरी चैनपुर थाने में पुलिस की हिरासत में दिख रहा है। बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार उसे हाथ पकड़कर ले जा रहे हैं। इस वीडियो को डायलॉग के साथ एडिट कर सद्दाम को बागी बताकर पुलिस के खिलाफ पोस्ट किया जा रहा है। सद्दाम के समर्थन में रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई हैं।
गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसके एनकाउंटर की आशंका जताने वाले गुर्गों ने बाकायदा मेसेज पोस्ट कर बताया है कि सद्दाम को सही सलामत जेल भेज दिया गया है।