Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kidnap a class nine student from the school gate, ruckus in the police station, three arrested

Bareilly News: स्कूल गेट से कक्षा नौ की छात्रा के अपहरण की कोशिश, कोतवाली में हंगामा, तीन पकड़े

Tue, 19 Nov 2024 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a class nine student from the school gate, ruckus in the police station, three arrested
बरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गेट से कक्षा नौ की छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार रुकवाकर पूछताछ की तो उसमें सवार तीनों लड़के जवाब न दे सके। पुलिस पर मामला हल्का करने का आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा व नारेबाजी की गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी कार जब्त कर ली। छात्रा को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोतवाली के पास एक इंटर कॉलेज से निकली कक्षा नौ की छात्रा बाहर खड़ी कार में जा बैठी। इससे थोड़ी देर पहले ही छात्रा के पिता उसे कॉलेज छोड़कर गए थे। वहां खड़े हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने कुतुबखाना सब्जी मंडी के पास कार रुकवाकर चालक सहित उसमें सवार तीनों लड़कों से पूछताछ की। इस पर वे जवाब न दे सके और सकपका गए। तब कार्यकर्ता उन्हें बगल में स्थित कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

कोतवाल डीके शर्मा ने छात्रा से बात की तो वह गोलमोल जवाब देने लगी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने हवालात में डाल दिया। छात्रा के परिजनों को बुलाया गया। शुरू में उन्होंने कार्रवाई न करने और बेटी को ले जाने की बात कही। पुलिस भी ढीली पड़ी तो हिंदू जागरण मंच के दुर्गेश गुप्ता व दूसरे संगठन के अमित राठौर आदि ने कक्ष में ही कोतवाल से तीखी बहस की। कहा कि 14 साल की बच्ची के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाती तो पुलिस को ही जवाब देना पड़ता। पुलिस को कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, आरोपी छात्र बोला- मॉल घूमने निकले थे
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दूसरे इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके दोस्त सुर्खा निवासी मुजाहिद और कार चालक इरशाद को भी नामजद किया गया है। पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि तीन महीने पहले ही इंस्टाग्राम के जरिये छात्रा से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर एक-दूसरे का नंबर लेकर बात करने लगे। दो बार पहले भी वह छात्रा को घुमाने ले जा चुका है। सोमवार को मॉल घूमने का इरादा था। छात्र के साथ उसका दोस्त मुजाहिद था। मुजाहिद ने ही किराये पर इरशाद की कार बुक की थी। अमर उजाला ब्यूरो


--
छात्रा को स्कूल से ले जाने के मामले में उसके पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच और छात्रा के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed