{"_id":"677313ea506a7d690109af74","slug":"attempt-to-drag-girl-students-riding-scooter-into-car-bareilly-news-c-4-lko1064-551845-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरेराह छात्राओं से छेड़खानी, कार में खींचने की कोशिश, परिजनों ने एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरेराह छात्राओं से छेड़खानी, कार में खींचने की कोशिश, परिजनों ने एक आरोपी दबोचा
Tue, 31 Dec 2024 01:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:11 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को कार सवार युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी की। इतना ही नहीं, उन्हें कार में खींचने की कोशिश की। छात्राओं ने कॉल कर अपने परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन
इसी कार में सवार थे युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो छात्राओं के साथ कार सवार युवकों ने छेड़खानी की। छात्राओं के परिजनों ने इनमें से एक को गांधी उद्यान के पास पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। छात्राओं ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर बदायूं रोड पर मढ़ीनाथ क्षेत्र में कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को रोककर कार में खींचने की कोशिश की। छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर खुद को बचाया और कॉल करके अपने भाइयों को सूचना दी। थोड़ी देर में ही छात्राओं के परिजन आ गए और उन्होंने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। गांधी उद्यान के पास कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। तब तक वहां काफी भीड़ लग गई। पिटाई के बाद आरोपी बारादरी पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी शिवम कन्नौजिया भी मढ़ीनाथ क्षेत्र का निवासी है। उसके तीन दोस्त फरार हो गए। छात्राओं व उनके परिवार से तहरीर मांगी गई, पर उन्होंने कार्रवाई कराने से मना किया। शिवम ने भी उनसे माफी मांग ली। हालांकि, पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में शिवम का चालान कर दिया।
विज्ञापन