फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to commit fraud in police recruitment, Etah candidate arrested

Bareilly News: पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े की कोशिश, एटा का अभ्यर्थी गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to commit fraud in police recruitment, Etah candidate arrested
बरेली। पुलिस भर्ती के लिए तय उम्र निकल जाने के बाद भी नौकरी की ललक में एटा निवासी युवक ने अपने प्रमाणपत्रों में हेराफेरी की। उसके इस फर्जीवाड़े को बोर्ड के सदस्यों ने समय रहते पकड़ लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना कैंट क्षेत्र स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी परिसर में इन दिनों नागरिक पुलिस में आरक्षी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। पुलिस के मुताबिक, इसमें शामिल होने आए अभ्यर्थी सोनू गुप्ता को संदेह के आधार पर रोका गया। भर्ती बोर्ड ने जानकारी की तो पता लगा कि एटा जिले के थाना मिरहची के गांव अख्तोली नया बांस निवासी सोनू की आयु कागजों में जो दिख रही है, वास्तव में वह उससे कहीं ज्यादा उम्र का लग रहा है।
विज्ञापन

बायोमीट्रिक सत्यापन व ई-केवाईसी कराया गया तो उसके पास फर्जी आधार कार्ड, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट मिलीं। तब मौके पर तैनात इंस्पेक्टर विपिन कुमार व दरोगा मोहित चौधरी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोनू के पास हाईस्कूल की दो मार्कशीट निकलीं। एक वर्ष 1995 की और दूसरी 2001 की है। आरोपी को कैंट थाने ले जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्त में आया तो खुद उगली सच्चाई
भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी एसपी यातायात अकमल खान ने आरोपी सोनू गुप्ता से पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी भर्ती की उम्र निकल गई थी। तब उसने आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर अपनी जन्मतिथि 10 फरवरी 1995 की जगह 30 जून 2001 करवा ली। इसी फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर दोबारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट हासिल कर ली। इस तरह नई उम्र और नई मार्कशीट के दम पर नौकरी हासिल करने आया था। बायोमीट्रिक व ई-केवाईसी मिसमैच होने पर भेद खुल गया। एसपी यातायात ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed