फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to cheat former MLA on the pretext of getting ticket in Lok Sabha elections

Bareilly News: लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर पूर्व विधायक से ठगी की कोशिश

Fri, 16 Feb 2024 04:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat former MLA on the pretext of getting ticket in Lok Sabha elections
नवाबगंज (बरेली)। अपने को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बताकर लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देने वाले यहां के रविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पीलीभीत के बरखेड़ा के पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत को कॉल करके रुपयों की मांग की थी। रविंद्र के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

किशनलाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए वह नंबर भी बताया था, जिससे उनके पास नौ बार कॉल आई थी। शिकायत के मुताबिक कॉल करने वाले ने अपना नाम अमित शाह बताया। लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर रुपयों की मांग की। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाले युवक का नाम रविंद्र मौर्य है। वह नवाबगंज के ही समूहा गांव का रहने वाला है। इसके बाद पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में रविंद्र ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने अपने साथी का नाम शाहिद बताया। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार के मुताबिक रविंद्र और शाहिद गिरोह बनाकर इस तरह की धोखाधड़ी करते हैं। यह गिरोह सांसदों और विधायकों पर नजर रखता है। मौका आने पर ठगी करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी शाहिद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक से छीना था सिम
पूछताछ में पता चला कि रविंद्र जिस नंबर से कॉल करता था, वह हरीश के नाम पर है। हरीश नवाबगंज के गांव समूहा का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की। हरीश ने बताया कि उसने यह सिम दिसंबर 2023 में खरीदा था। रविंद्र और शाहिद ने धमकाकर उससे सिम छीन लिया था। पुलिस के मुताबिक इसी नंबर से पूर्व विधायक किशनलाल को कॉल की गई। जब रविंद्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो उसने सिम नष्ट कर दिया। ट्रू-कॉलर एप पर उक्त फोन नंबर गृह मंत्रालय नई दिल्ली के नाम से पाया गया। व्हाट्सएप पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर लगा रखी थी।
इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि फरार आरोपी शाहिद के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। उसने लखनऊ के एक विधायक को टिकट दिलाने का झांसा देकर 12 करोड़ रुपये मांगे थे। एक करोड़ रुपये ले भी लिए। इसका मुकदमा हजरतगंज थाने में दर्ज है। आरोपी को वहां से जेल भी भेजा गया था। इन दिनों वह जमानत पर बाहर है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रविंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले दो दिनों से समूहा गांव में छुपकर रह रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे झांसा देकर बुलाया। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया।

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed