{"_id":"67008cb0dd04e9ef940c01d4","slug":"attempt-to-capture-the-house-report-on-alleged-mutawalli-bareilly-news-c-4-bly1015-495262-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोठी कब्जाने की कोशिश, कथित मुतवल्ली पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोठी कब्जाने की कोशिश, कथित मुतवल्ली पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में खुद को वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली बताने वाली महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोठी में घुसकर कब्जा करने की कोशिश की। आईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पंजाबपुरा इमली वाली गली निवासी उनीब शमसी ने बताया कि वह जिस कोठी में रहते हैं उसका किराया देते हैं। यह कोठी वक्फ संपत्ति है। 29 अगस्त को खुद को वक्फ बोर्ड से तय मुतवल्ली बताकर साजदा अख्तर और नदीम कुरैशी अपने कई महिला-पुरुष साथियों को लेकर उनकी कोठी में घुस आए। उनकी चाची के कमरे का ताला तोड़ दिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो साजदा के पुरुष साथी भाग गए। रात में महिला पुलिस न होने के कारण अगले दिन कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। चाची ने कमरे में देखा तो जेवर और नकदी गायब थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की महिलाओं को थाने लाकर उनका चालान कर दिया था। अब आईजी के आदेश पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि महिला व उसका पति झगड़ालू किस्म के हैं। पहले वह आईएमसी नेता के खिलाफ भी फर्जी आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। अमर उजाला ब्यूरो