फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to abduct a rusk merchant from the middle of the intersection

Bareilly News: रस्क व्यापारी को बीच चौराहे से उठा ले जाने की कोशिश

Sat, 02 May 2026 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Attempt to abduct a rusk merchant from the middle of the intersection
बरेली के इज्जतनगर इलाके में बीच चौराहे से रस्क व्यापारी को उठा ले जाने की कोशिश की गई। व्यापारी ने चार नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी निवासी तरुण अरोरा ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि वह रस्क का व्यापार करते हैं। अक्सर रात में वह माल उतरवाते हैं। 23 अप्रैल की रात माल उतरवाकर घर जा रहे थे तभी वीर सावरकरनगर चौराहे पर मौजूद कुछ लोग मारो और लूटो कहकर उनकी कार पर दौड़ पड़े। तरुण को जबरन उठा ले जाने की कोशिश की। जान बचाकर भागे तो दो कारों से उनका पीछा किया गया।
विज्ञापन

अगले दिन सीसी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि अमित शर्मा, सोहेल खान, कुलदीप सक्सेना उर्फ बंटी, अशोक सक्सेना ने अपने आठ-दस साथियों संग मिलकर हमला किया था। आरोप है कि ये लोग अक्सर झुंड बनाकर हमला करते रहते हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इज्जतनगर थाने में तरुण की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed