फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attackers of Jogi Nawada firing case are roaming freely in bareilly

Bareilly News: जोगी नवादा गोलीकांड के खुलेआम घूम रहे हमलावर, 11 में से एक की भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Thu, 19 Dec 2024 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 04:06 PM IST
सार

बरेली बार एसोसिएशन ने बुधवार को एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता रीना सिंह के परिवार पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आशंका जताई कि गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता और उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। 

विज्ञापन
attackers of Jogi Nawada firing case are roaming freely in bareilly
बरेली बार एसोसिएशन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में हुई फायरिंग के मामले में अभी तक बारादरी पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। बरेली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जाकर महिला वकील ने बुधवार को एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन


अधिवक्ता रीना सिंह ने ज्ञापन में जिक्र किया है कि उनके देवर, पति व जेठ पर 15 दिन पहले फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। घटना को लेकर बारादरी थाने में 11 लोगों पर मामला दर्ज है, लेकिन आज तक इनमें से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि, आरोपी लगातार अपनी पैरवी कर रहे हैं। कचहरी के पास वे कार में घूमते हुए देखे जा रहे हैं, पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही।
विज्ञापन


UP: बरेली में मंदिर के नाम की संपत्ति में 40 साल से रह रहा मुस्लिम परिवार, अब आठ माह में करना पड़ेगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना सिंह के साथ पहुंचे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव वीपी ध्यानी ने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वे खुले घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं है। 

आशंका जताई कि गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता और उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की बात कही। एसपी सिटी मानुष पारीक ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

उत्तराखंड में बैठे नेता ने कराया सौरभ का सरेंडर
मुख्य आरोपी सौरभ राठौर ने नाटकीय घटनाक्रम के तहत बारादरी थाने में सरेंडर कर दिया। उसका भाई टिंकू भी बरेली में बताया जा रहा है। एक-दो दिन में वह भी इसी तरह सरेंडर कर सकता है। ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपी सौरभ व टिंकू राठौर सत्तापक्ष के एक नेता के परिवार से जुड़े हैं। उत्तराखंड की एक मंत्री तक उनकी पहुंच है। यही वजह है जो हर बार गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज होने के बाद भी ये सस्ते में छूट जाते हैं। 

इस बार फिर इन्हें पैर में गोली लगने का डर सता रहा था, पर पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। बताते हैं कि शाम के वक्त सौरभ ने वकील के साथ थाने जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तमंचा बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed