Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attacked with sticks for protesting against teasing, six injured

Bareilly News: छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी-डंडों से किया हमला, छह घायल

Tue, 28 May 2024 05:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks for protesting against teasing, six injured
क्योलड़िया। धार्मिक आयोजन से लौट रही महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में छह लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर करने के साथ ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस बल भी तैनात है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित धर्मस्थल पर धार्मिक आयोजन चल रहा है। यहां मेला भी लगा है। रविवार रात करीब एक बजे मेले से लौटकर महिलाएं घर जा रही थीं। रास्ते में आरोपियों ने उनसे छेड़खानी की। महिलाओं के साथ मौजूद परिवार के पुरुष सदस्यों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन

इस दौरान जमकर मारपीट हुई। छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। गांव पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ, आजम, नसीम, आशीश, साबिर, इस्लाम व नियामत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने बताया कि मेले की अनुमति शाम छह बजे से रात 10 बजे तक ही थी। एक पक्ष की तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed