{"_id":"67bcdb92eaaf434d9302b244","slug":"attack-on-soldier-on-leave-action-taken-against-four-including-history-sheeter-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103792-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छुट्टी पर आए जवान पर हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत चार पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छुट्टी पर आए जवान पर हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत चार पर कार्रवाई
विज्ञापन
बहेड़ी। थाना क्षेत्र में छुट्टी पर आए पीएसी के जवान पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में हिस्ट्रीशीटर बनवारी लाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी जवान के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीएसी जवान मनोज कुमार 20 फरवरी को एक सप्ताह की छुट्टी पर अपने गांव मुड़िया नबीबख्श आए। आरोप है कि बनवारी लाल, रामऔतार , अर्जुन और राजेश ने रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। इसमें मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुख्य आरोपी बनवारी लाल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पीएसी के जवान के भाई उपवन कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर बनवारी लाल ने पीएसी के जवान व उसके भाई के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि क्रॉस रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। संवाद