फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attachment notice pasted without officer's signatureAttachment notice pasted without officer's signature

Bareilly News: अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना ही चस्पा कर दिया कुर्की का नोटिस

Sat, 20 Dec 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted without officer's signatureAttachment notice pasted without officer's signature
बरेली। हजियापुर में एक प्रॉपर्टी पर नगर निगम की ओर से 418310.93 रुपये की कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। बड़ी बात यह रही कि उस पर नगर निगम के कर विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी का दस्तखत नहीं था। इसे लेकर सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के साथ कांकर टोला के सनी मिर्जा और हाजी मुजम्मिल ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से शिकायत की।
विज्ञापन

गौरव सक्सेना ने बताया कि हाजी मुजम्मिल हुसैन ने हजियापुर स्थित अपनी प्रॉपर्टी का 2022-23 तक का कर अदा कर दिया था। उस प्रॉपर्टी का टैक्स का बिल पूर्व के भवन स्वामी छेदालाल के नाम से आता था। दाखिल-खारिज उनके नाम पर नहीं हो पाया था। इस वजह से वह पूर्व भवन स्वामी के नाम से ही कर जमा करते आ रहे थे।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में नगर निगम के टैक्स विभाग की टीम ने उनके घर पर केवल हाजी जी लिखे नाम से बकाया का नोटिस देकर उनकी प्रॉपर्टी को सील कर दिया। उनसे हाजी जी के नाम की आईडी पर 50,000 रुपये की धनराशि जमा कराने के बाद ही सील खोली। इसके बाद बगैर हस्ताक्षर का कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। पार्षद गौरव सक्सेना ने नगर आयुक्त से इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि नोटिस हटवा दिया गया है। चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। एक हफ्ते में समिति रिपोर्ट देगी कि प्रॉपर्टी कितनी है और उस पर कितना कर बकाया है? उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed