फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ato

...तो आज से खड़े हो जाएंगे दो हजार ऑटो

Tue, 16 Dec 2014 01:48 AM IST
बीरेली
बीरेली Updated Tue, 16 Dec 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
ato

सीएनजी से चल रहे ऑटो को हाइड्रो टेस्ट कराने के लिए दूसरी बार दी गई मोहलत भी आज खत्म हो गई। सीयूजीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक मंगलवार से उन्हीं ऑटो वालों को गैस दी जाएगी जो हाइड्रो टेस्ट कराने का सर्टिफिकेट दिखाएंगे। अनुमान के मुताबिक अभी तक सिर्फ साठ फीसदी ऑटो ड्राइवरों ने ही अपने ऑटो का हाइड्रो टेस्ट कराया है। ऐसे में सीयूजीएल अगर अपने फैसले पर अडिग रही तो करीब दो हजार ऑटो मंगलवार को खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन

पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन के निर्देशों के मुताबिक सीएनजी चालित ऑटो चलाने वालों को हर तीसरे साल अपने सिलिंडर का हाइड्रो टेस्ट कराना होता है। बरेली में सन् 2007 से सीएनजी गैस के ऑटो शुरू होने के बाद अभी तक किसी भी ऑटो के सिलिंडर का हाइड्रो टेस्ट नहीं हुआ था। इस बार सीयूजीएल की सख्ती के बाद ऑटो चालकों ने सिलिंडर की जांच कराने की शुरूआत की है। सीयूजीएल ने पहले एक नवंबर तक की समय सीमा तय की थी, इसके बाद इसे 15-15 दिन दो बार बढ़ाया जा चुका है। दूसरी बार दी गई मोहलत भी रविवार को खत्म हो गई। सीयूजीएल का कहना है कि मंगलवार से हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट दिखाए बगैर गैस नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


कहीं फिर मोहलत न दे दे कंपनी
माना जा रहा है कि सीयूजीएल ऑटो चालकाें को एक बार फिर छूट देने के मूड में है। बता दें कि शहर में करीब आठ हजार सीएनजी चालित वाहन है। इनमें करीब पांच हजार ऑटो-टेंपो और कारें हैं। हाइड्रो टेस्ट के लिए बरेली में कोई प्लांट नहीं है। अगर कंपनी मौका नहीं देगी तो उसके कारोबार पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसी कारण वह तीन बार चालकाें को मोहलत दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक हो चुके हैं कई सिलिंडर
शहर में बिना हाइड्रो टेस्ट के चल रहे कई ऑटो खतरनाक हो चुके हैं। पता चला है कि आगरा हुई जांच के बाद दर्जनों ऑटो के सिलेंडरों को खतरनाक बताते हुए रिजेक्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनका समय पूरा हो गया था, अगर कुछ महीने और इन सिलिंडरों को इस्तेमाल किया जाता तो कभी भी हादसा हो सकता था। माना जा रहा है कि ऐसी ही हालत तमाम और उन ऑटो की हो सकती है जिन्होंने जांच नहीं कराई है।


वर्जन--
मंगलवार से सीएनजी पंपों पर हाइड्रो टेस्ट का प्रमाण पत्र देखकर ही गैस दी जाएगी। आगे समय देना है या नहीं यह मुख्यालय ही तय करेगा। -मंसूर सिद्दीकी, क्षेत्रीय प्रबंधक, सीयूजीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed