{"_id":"6a2867d881ce074f6f0b6a65","slug":"ati-car-driver-suspended-for-beating-roadways-conductor-with-shoes-bareilly-news-c-4-bly1053-901724-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज परिचालक को जूते से पीटने वाला एटीआई का कार चालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज परिचालक को जूते से पीटने वाला एटीआई का कार चालक निलंबित
Wed, 10 Jun 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मेरठ डिपो की रोडवेज बस के परिचालक को जूते से पीटने के आरोपी सहायक टिकट निरीक्षक (एटीआई) महेश पाल के कार चालक सुरंजन सिंह को मंगलवार को प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने निलंबित कर दिया। एटीआई के खिलाफ जांच का आदेश किया गया है। एक अन्य एटीआई भानु प्रताप सिंह के खिलाफ भी कई शिकायतों और उसके वायरल वीडियो की भी जांच का आदेश दिया गया है।
एटीआई महेशपाल चार जून को चंदौसी रूट पर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे थे। उनकी सरकारी कार यूपी 32 जेटी 6654 पर चालक सुरंजन तैनात था। दोनों ने मेरठ डिपो की एक बस को रोका।
बस में एक बच्ची का हाफ टिकट था। महेशपाल ने इस पर परिचालक के खिलाफ टिकट चोरी के आरोप में कार्रवाई की बात कही। आरोप है कि महेश और सुरंजन ने बस परिचालक से पांच हजार रुपये मांगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। सुरंजन ने जूता उतारकर परिचालक को पीट दिया।
विज्ञापन
घटना का किसी यात्री ने वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। शिकायत मुख्यालय तक पहुंची। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि सुरंजन को निलंबित कर दिया गया है।