{"_id":"6a7b8825dfc419424403c7b2","slug":"ati-accused-of-recording-incorrect-weight-booked-luggage-marked-as-ticketless-bareilly-news-c-4-bly1015-944249-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एटीआई पर गलत वजन करने का आरोप, बेटिकट लिख दिया बुक किया गया लगेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एटीआई पर गलत वजन करने का आरोप, बेटिकट लिख दिया बुक किया गया लगेज
Wed, 12 Aug 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) पर एक बस में सामान का गलत वजन बताने का आरोप लगा है। जांच में सामान का वास्तविक वजन उनके बताए गए वजन से काफी कम निकला।
पीलीभीत डिपो के परिचालक ने डिपो में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि बस को एटीआई ने मंगलवार सुबह शाही क्षेत्र में जांच के लिए रोक लिया। बस में 10 बैग लगेज था। परिचालक ने 50 किलोग्राम में यह लगेज पीलीभीत से बरेली के लिए बुक किया और टिकट बनाया। बस की चेकिंग के दौरान एटीआई ने बिना सोचे समझे एक हजार किलोग्राम लगेज बिना टिकट दर्ज कर दिया।
लगेज के साथ यात्रा कर रहे व्यापारी ने इस वजन को कहीं भी तुलवाने की चुनौती दी। इसके बाद एटीआई मौके से भाग गया। बाद में डिपो के केंद्र प्रभारी अमित सक्सेना और स्टाफ ने लगेज का धर्मकांटा पर वजन कराया तो यह चार क्विंटल 70 किलोग्राम निकला। एटीआई पर परिचालकों के उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। आरएम मोहम्मद अजीम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।