{"_id":"679551e9b703cedd7b0ba621","slug":"athletes-will-run-on-incomplete-track-bareilly-news-c-4-bly1015-568353-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधूरे ट्रैक पर दौड़ेंगे एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधूरे ट्रैक पर दौड़ेंगे एथलीट
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माणाधीन ट्रैक पर रविवार को पुरुष व महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। अधूरे ट्रैक पर एथलीटों के जख्मी होने का खतरा रहता है, जबकि जिम्मेदार इसे बेफिक्र हैं।
खेल निदेशालय और जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर और महिला वर्ग की तीन किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस होगी। खास बात यह है कि अभी स्पोर्ट्स स्टेडियम का ट्रैक अधूरा है। इसका निर्माण काफी समय से चल रहा है, लेकिन पूरा नहीं हुआ है। इस बीच निदेशालय के आदेश पर इस पर प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
निदेशालय की ओर से इस प्रतियोगिता के आयोजन का एलान काफी पहले कर दिया गया था। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने दूसरे मैदान का चयन करने के बजाय अधूरे ट्रैक पर खिलाड़ियों को दौड़ाने का फैसला लिया है। संवाद