फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Athletes roaming around the stadium instead of the track

Bareilly News: ट्रैक की जगह स्टेडियम के चक्कर काट रहे एथलीट

Mon, 02 Dec 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Athletes roaming around the stadium instead of the track
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब आठ माह से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण चल रहा है। इस वजह से एथलीट अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वे स्टेडियम जाते हैं, निर्माणाधीन ट्रैक को देखकर मासूस लौट आते हैं। स्टेडियम में अन्य सुविधाओं का भी टोटा होने की वजह से बाधा दौड़ (हर्डल), हैमर, भाला, चक्का, गोला फेंक, ऊंची कूद के खिलाड़ियों ने दूसरी राह पकड़ ली है। कुछ दूसरे शहरों में अभ्यास कर रहे हैं तो कई ने एथलेटिक्स से तौबा कर ली है।
विज्ञापन

सुविधाओं के साथ ही स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों का भी अभाव है। ट्रैक के काम की वजह से वहां निर्माण सामग्री फैली हुई है। इस कारण काफी कम जगह बची है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव ने खिलाड़ियों को सहूलियत देने के लिए रिठौरा में 400 मीटर का ट्रैक तो बनवा दिया, लेकिन चारों ओर फसल होने की वजह से वहां सिर्फ लंबी कूद के खिलाड़ी ही अभ्यास कर पा रहे हैं। बाकी इवेंट के खिलाड़ी किसी तरह वार्मअप कर लौट जाते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के मुताबिक बाधा दौड़ का साजो-सामान उनके पास उपलब्ध नहीं है। हैमर, भाला, चक्का, गोला फेंक व ऊंची कूद के लिए जगह का अभाव है। अभ्यास के लिए दूर से आने वाले एथलीट वहीं रुकते भी हैं। इसके बाद भी वहां एथलेटिक्स की कई इवेंट के लिए जगह की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई खिलाड़ी लहरा चुके परचम

रिठौरा में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच सचिव साहिबे आलम का काफी वक्त स्टेडियम में ही गुजरा है। तब उनके पास हर इवेंट के खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते थे। उस समय कई खिलाड़ी हैमर थ्रो, गोला फेंक, बांस कूद (हाई जंप), डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा चुके हैं। अब बीते सात साल से इन इवेंट के लिए खिलाड़ी ही नहीं मिल रहे हैं।




निर्माण पूरा होने पर मिलेगी राहत



साहिबे आलम ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण पूरा होने पर ही खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। उनके पास आने वाले कई खिलाड़ियों ने जगह के अभाव में अपने इवेंट तक बदल लिए हैं। हालांकि, उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि जब स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा तो सारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed