फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atal Auditorium to undergo a transformation; technical team from Lucknow to develop the model.

Bareilly News: बदलेगा अटल सभागार का स्वरूप, लखनऊ की तकनीकी टीम बनाएगी मॉडल

Fri, 16 Oct 2026 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Atal Auditorium to undergo a transformation; technical team from Lucknow to develop the model.
बरेली। जिला पंचायत परिसर स्थित अटल सभागार के जर्जर भवन का जल्द कायाकल्प होगा। जिला पंचायत प्रशासन ने इसके पुनर्निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर ली है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सभागार का नया नक्शा लखनऊ से आने वाली विशेषज्ञ तकनीकी टीम तैयार करेगी। नए स्वरूप में सभागार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ बहुउद्देशीय हॉल बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन




वर्तमान में अटल सभागार का भवन जर्जर स्थिति में है। इसके पुनर्निर्माण की कार्य योजना जिला पंचायत प्रशासन ने छह माह पूर्व ही तैयार की थी। प्रशासक के अधिकारों से संबंधित गाइडलाइन शासन स्तर से न मिलने के चलते ये प्रक्रिया अधर में लटक गई थी। अब दोबारा से कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

भवन को नया स्वरूप देने के लिए लखनऊ की तकनीकी टीम से मॉडल और नक्शा तैयार कराया जाएगा। प्रस्तावित योजना के तहत सभागार को इस तरह विकसित करने की तैयारी है, जिससे बैठकों और अन्य आयोजनों के लिए इसका बेहतर इस्तेमाल हो सके। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिसौदिया ने बताया कि अटल सभागार का जल्द ही कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed