फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   At the women's hospital, staff demand money for every job; they are asked to explain.

Bareilly News: महिला अस्पताल में हर काम के बदले स्टाफ मांगते हैं रुपये, जवाब तलब

Sat, 18 Apr 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
At the women's hospital, staff demand money for every job; they are asked to explain.
बरेली। महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव से लेकर टांका काटने तक रुपये वसूली के वायरल वीडियो मामले पर स्टाफ से जवाब तलब हुआ है। साथ ही, आरोप लगाने वाले व्यक्ति को भी बयान दर्ज करने के लिए कॉल कर बुलाया गया है। ताकि संबंधित स्टाफ की पहचान हो सके।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक सीबीगंज के खडौआ निवासी नेहा का नौ अप्रैल को सिजेरियन प्रसव हुआ था। डिस्चार्ज होकर वे घर चली गई हैं। अब वायरल हुए वीडियो में आरोप लगाया है कि अस्पताल में भर्ती से लेकर डिस्चार्ज होने तक अलग-अलग स्टाफ ने कामों के बदले 50 रुपये से लेकर तीन हजार तक मांगे। वहीं, विरोध करने पर बदसलूकी की। वीडियो बनाने पर स्टाफ पर हाथापाई का आरोप लगा है। हालांकि, इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस या कार्यालय में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। वायरल वीडियो में लगे आरोपों को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कराई है। स्टाफ ने संबंधित महिला के परिजन पर ही बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। हालांकि, सभी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed